उमरिया (संवाद)। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को दोपहर 1:30 बजे उमरिया जिले की दोनों विधानसभा मानपुर से श्री तिलकराज सिंह जी एवं बांधवगढ़ से श्री मती सावित्री सिंह जी का विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कराने जा रही है।आयोजन की शुरुआत कांग्रेस भवन से होगी जहां जिले भर के पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और नामांकन दखिले के लिए रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पंहुचेंगे।

दरअसल जिले की दोनो विधानसभा बांधवगढ़ और मानपुर के अधिकृत प्रत्याशियों के द्वारा मुहूर्त के अनुसार नाम निर्देशन पत्र पहले ही दाखिल कर दिया गया था। लेकिन आज गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सैकड़ो कार्यकर्ताओं और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के साथ आज 1:30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। बताया गया कि कांग्रेस पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित होंगे और वहां से रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेंगे। जहां जिले के दोनों विधानसभा बांधवगढ़ से श्रीमती सावित्री सिंह और मानपुर से तिलकराज सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष करकेली प्रियंका मून सिंह अपने सैकड़ो समर्थ को के साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। कांग्रेस पार्टी के कांग्रेस भवन में आज गुरुवार को सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के समक्ष जनपद अध्यक्ष करकेली की अध्यक्ष प्रियंका मून सिंह और उनके पति विनय सिंह बघेल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है।
