MP (संवाद)। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर मतदान की तारीख नियत की गई है।जिसके लिए 21 अक्टूबर से अभ्यर्थियों के द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसलिए लिहाज से भी कांग्रेस पार्टी अब जल्द से जल्द अपनी उम्मीदवारों की घोषणा करने में लगे हैं।जिसमे उमरिया जिले की बांधवगढ़ विधानसभा सीट से सावित्री सिंह और मानपुर विधानसभा से तिलकराज सिंह को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस पार्टी ने जहां मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा सीटों के लिए पहली सूची के माध्यम से 144 सीटों का ऐलान पहले कर दिया था अब वही शेष बची सीटों को लेकर मंथन जारी है बुधवार को दिल्ली में हुई केंद्रीय चयन समिति की बैठक लगभग 6 घंटे तक चली है बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई बड़े नेता शामिल थे। आज गुरुवार को देर रात्रि कांग्रेस पार्टी में अपने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।


