
विभा पटेल बनी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष,पंचायती संवाद ने पहले ही किया था इनके नाम एलान

भोपाल (संवाद)।मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नई विभा पटेल को बनाया गया है। वे भोपाल नगर निगम की महापौर सहित प्रदेश कांग्रेस में कई पदों पर रह चुकी है। 23 फरवरी को महिला कांग्रेस में विवाद के चलते प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करते हुए डॉ अर्चना जायसवाल को प्रदेश महिला कांग्रेस पद से हटा दिया गया था।इसके बाद से अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा था। हालांकि पहले के 4 उपाध्यक्षों को यथावत रखा गया है।

इसके पहले जब कार्यकारणी भंग की गई थी, तभी से कई कांग्रेस महिला नेत्रियों के नाम महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कयास लगाए जा रहे थे। पंचायती संवाद ने 23 फरवरी को इस बावत समाचार प्रकाशित किया था जिसमे सिर्फ एक नाम विभा पटेल को महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात कही गई थी वही पार्टी आलाकमान ने विभा पटेल के नाम पर मुहर लगा दी है।
Leave a comment