MP News: कांग्रेस में विरोध की हद पार,टिकिट नही मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने कमलनाथ की फोटो वाले बैनर में लगाई आग

Editor in cheif
4 Min Read
Bhind (संवाद)। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशियों के टिकट घोषित किए जाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी खुलकर सामने दिखाई देने लगी है। गुटबाजी का ऐसा ही एक नमूना भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा सीट पर देखने को मिला है। जहां कांग्रेस पार्टी के द्वारा राहुल भदोरिया को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजेंद्र भदोरिया ने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह पर अपने भांजे को टिकट दिलवाने में अहम भूमिका निभाने का आरोप लगाते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर को किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा भेज दिया है।

MP News: कांग्रेस में विरोध की हद पार,टिकिट नही मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने कमलनाथ की फोटो वाले बैनर में लगाई आग

वहीं गजेंद्र सिंह भदोरिया के कार्यकर्ताओ के द्वारा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के बैनर को आग लगाते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि गजेंद्र सिंह भदोरिया ने सफाई देते हुए कहा है कि यह पोस्टर उन्होंने नहीं जलाया है, उन्होंने यह भी स्वीकार किया नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का पोस्टर जलाने का काम उन्हीं के एक कार्यकर्ता द्वारा आक्रोश में आकर उनका टिकट काटे जाने पर किया गया है। जिसे उन्होंने फटकार भी लगाई है।

MP News: कांग्रेस में विरोध की हद पार,टिकिट नही मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने कमलनाथ की फोटो वाले बैनर में लगाई आग

उन्होंने यह भी कहा है कि उन्होंने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। जबकि वह कांग्रेस के साधारण सदस्य बने रहेंगे और पार्टी के लिए कार्य करेंगे। आपको बता दें गजेंद्र सिंह भदोरिया मेहगांव विधानसभा से विधायक रहे रुस्तम सिंह भदोरिया के पुत्र हैं और मेहगांव विधानसभा से टिकट की दौड़ में अपने आप को मान रहे थे। वही गजेंद्र सिंह भदोरिया का कहना है कि राहुल भदोरिया को कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट देने पर पार्टी के कार्यकर्ता नाराज है।

MP News: कांग्रेस में विरोध की हद पार,टिकिट नही मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने कमलनाथ की फोटो वाले बैनर में लगाई आग

दरअसल कांग्रेस पार्टी के द्वारा बीते दिनों 144 उम्मीदवारों के नाम वाली सूची जारी होने के बाद खुलकर घमासान मचा हुआ है। कई कांग्रेस के नेताओं को टिकट नहीं मिलने से वह कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है, तो कई जगहों पर कांग्रेस द्वारा बनाए गए उम्मीदवार का जमकर विरोध हो रहा है। कांग्रेस पार्टी से बुधनी विधानसभा से मिले टिकट के उम्मीदवार का विरोध जमकर हुआ, जहां स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के निवास पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। तो वही इंदौर के एक कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया है।
इसके पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष और दतिया क्षेत्र के रहने वाले अजय यादव ने भी कांग्रेस की पहले लिस्ट जारी होने के बाद उनका उम्मीदवारी में नाम नहीं होने से उन्होंने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अजय यादव की टिकट नहीं मिलने से दतिया क्षेत्र में उनके समर्थकों के द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *