MP News: अदालत में पेश होंगे सीएम शिवराज,कटघरे में खड़े होकर उन पर लगे आरोपों का देंगे जवाब?

Editor in cheif
2 Min Read
भोपाल (संवाद)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रात 10 बजे अदालत में पेश होंगे, जहां वह मध्य प्रदेश में उनके कार्यकाल के दौरान विपक्षी दलों और अन्य तमाम लोंगो के द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों का जवाब देंगे।
दरअसल इंडिया टीवी समाचार चैनल का एक खास और लोकप्रिय कार्यक्रम आपकी अदालत में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। जहां वह आज शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी चैनल के कार्यक्रम आपकी अदालत के कटघरे में रहकर उन पर लगे आरोपी और सवालों का जवाब देंगे। इस दौरान समाचार चैनल के आप की अदालत कार्यक्रम के मुख्य एंकर वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा के द्वारा कई अहम सवालों और आरोपो की झड़ी लगाएंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के लगभग 18 साल से मुख्यमंत्री रहे हैं इस दौरान विपक्षी दलों के द्वारा उनके ऊपर कई आप भी लगाए हैं इन्हीं सब मुद्दे को लेकर इंडिया टीवी चैनल का प्रमुख कार्यक्रम आपकी अदालत के जरिए टीवी एंकर रजत शर्मा के द्वारा सवाल जवाब किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके सवालों और आरोपी का जवाब देंगे।चूंकि इंडिया टीवी का आप की अदालत कार्यक्रम पूरे देश में मशहूर है और लगभग देश के ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस कार्यक्रम को देखना पसंद करते हैं।
आगामी कुछ महीनो में मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में इंडिया टीवी का यह कार्यक्रम अपने आप में अहम माना जा रहा है वही शिवराज सिंह चौहान बीते 18 वर्षों से वर्तमान तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए भी यह कार्यक्रम अहम माना जा रहा है। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव के कुछ महीनो पूर्व टीवी कार्यक्रम आपकी अदालत में शामिल होकर न सिर्फ उनके ऊपर लगे आरोपों का जवाब देंगे, बल्कि आगामी चुनाव के मध्य नजर उनके द्वारा किए गए प्रयासों और कार्यों की भी बात रखेंगे।
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *