छतरपुर (संवाद)। जिले में विकास पर्व के कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा में एक स्टंट बाज की मौत कैसे हुई, इस बारे में जानकारी के अनुसार स्टंटबाज मुंह से आग निकालने का स्टंट कर रहा था। इस दौरान उसके मुंह से फेफड़े में डीजल चला गया, जिससे वह मौके पर ही चक्कर खाकर गिर गया। आनन-फानन में उसके साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार स्टंट मैन की मौत फेफड़े में डीजल चले जाने से बताया गया है।
