उमरिया रेलवे स्टेशन का भी होगा कायाकल्प,अमृत भारत योजना के तहत कार्य प्रारंभ,तस्वीरों में देखिए कैसा होगा उमरिया रेल्वे स्टेशन

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को भव्य और आकर्षक बनाने भारत सरकार द्वारा योजना बनाई गई है। जिसमें मध्यप्रदेश के तमाम रेलवे मंडल के तहत आने वाले 34 स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत उमरिया रेलवे स्टेशन का भी भारत अमृत योजना के तहत कायाकल्प करने का डायग्राम तैयार कर लिया गया है और कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है।

Contents
उमरिया (संवाद)। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को भव्य और आकर्षक बनाने भारत सरकार द्वारा योजना बनाई गई है। जिसमें मध्यप्रदेश के तमाम रेलवे मंडल के तहत आने वाले 34 स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत उमरिया रेलवे स्टेशन का भी भारत अमृत योजना के तहत कायाकल्प करने का डायग्राम तैयार कर लिया गया है और कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है।दरअसल देश के रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प और भव्य और सुंदर बनाने के लिए भारत सरकार के द्वारा भारत अमृत योजना प्रारंभ की गई है। जिसके सहित देश के कई प्रदेशों के रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है।आज 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इसकी शुरुआत की गई है।इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के अलग-अलग रेलवे मंडलो के कुल 34 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कर भव्य आकर्षक और व्यवस्थित बनाने का काम किया जाएगा। रेल मंत्रालय भारत सरकार ने इसके तहत बजट का आवंटन किया है। मध्य प्रदेश में 34 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और पुनर्निर्माण के लिए रेल मंत्रालय भारत सरकार ने 982 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।चूंकि मध्यप्रदेश का उमरिया, शहडोल,अनूपपुर और बिजुरी रेलवे स्टेशन के बिलासपुर मंडल छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आते हैं। इसलिए यहां पहले से ही रेलवे स्टेशनों के डायग्राम तैयार किए गए हैं और कुछ सड़कों का कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है। इन स्टेशनों में अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास भव्य और सुंदर रेलवे स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया 3 से 4 महीने पहले ही प्रारंभ कर दी गई थी। इसके अलावा कटनी जिले के तीनों रेलवे स्टेशन कटनी, मुड़वारा और कटनी साउथ शामिल है।वहीं मध्यपदेश रेलवे स्टेशनों में करेली,गाडरवारा, आमला बनापुरा,बैतूल, ब्यावरा, राजगढ़, डबरा, दमोह, देवास गंजबासौदा, घोड़ाडोंगरी, गुना, हरदा, इटारसी, जुन्नारदेव, कटनी, कटनी मुड़वारा, कटनी साउथ, खजुराहो, मैहर, मुलताई, नर्मदापुरम, नेपानगर, पांढुर्ना, रीवा, रुठियाई, संत हिरदाराम नगर, सागर, शामगढ़, शिवपुरी, श्रीधाम, सिहोरा रोड, विदिशा, विक्रमगढ़ और आलोट रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकास किया जाएगा।
दरअसल देश के रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प और भव्य और सुंदर बनाने के लिए भारत सरकार के द्वारा भारत अमृत योजना प्रारंभ की गई है। जिसके सहित देश के कई प्रदेशों के रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है।आज 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इसकी शुरुआत की गई है।
इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के अलग-अलग रेलवे मंडलो के कुल 34 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कर भव्य आकर्षक और व्यवस्थित बनाने का काम किया जाएगा। रेल मंत्रालय भारत सरकार ने इसके तहत बजट का आवंटन किया है। मध्य प्रदेश में 34 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और पुनर्निर्माण के लिए रेल मंत्रालय भारत सरकार ने 982 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।

चूंकि मध्यप्रदेश का उमरिया, शहडोल,अनूपपुर और बिजुरी रेलवे स्टेशन के बिलासपुर मंडल छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आते हैं। इसलिए यहां पहले से ही रेलवे स्टेशनों के डायग्राम तैयार किए गए हैं और कुछ सड़कों का कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है। इन स्टेशनों में अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास भव्य और सुंदर रेलवे स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया 3 से 4 महीने पहले ही प्रारंभ कर दी गई थी। इसके अलावा कटनी जिले के तीनों रेलवे स्टेशन कटनी, मुड़वारा और कटनी साउथ शामिल है।
वहीं मध्यपदेश रेलवे स्टेशनों में करेली,गाडरवारा, आमला बनापुरा,बैतूल, ब्यावरा, राजगढ़, डबरा, दमोह, देवास गंजबासौदा, घोड़ाडोंगरी, गुना, हरदा, इटारसी, जुन्नारदेव, कटनी, कटनी मुड़वारा, कटनी साउथ, खजुराहो, मैहर, मुलताई, नर्मदापुरम, नेपानगर, पांढुर्ना, रीवा, रुठियाई, संत हिरदाराम नगर, सागर, शामगढ़, शिवपुरी, श्रीधाम, सिहोरा रोड, विदिशा, विक्रमगढ़ और आलोट रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकास किया जाएगा।
Share This Article
51 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *