सिंगरौली (संवाद)। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भाजपा विधायक के पुत्र के ऊपर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। विधायक पुत्र के द्वारा सिंगरौली के बूढ़ी माता मंदिर के पास 2 दिन पहले एक आदिवासी युवक को गोली मारी गई थी, तब से वह फरार चल रहा है। पुलिस के द्वारा आरोपी विधायक पुत्र के खिलाफ धारा 307, 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है।
