उमरिया (संवाद)। मध्यप्रदेश में एक बार फिर तबादलों के दौर के बीच प्रदेश के परिवहन विभाग में परिवहन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें 14 आरटीओ अधिकारियों को दूसरे जिलों में पदस्थ किया गया है। लगातार प्रदेश में महीने भर से तबादलों का दौर जारी है। एक के बाद एक विभागों और वरिष्ठ अधिकारियों की सूची जारी की जा रही है।
मध्यप्रदेश शासन परिवहन विभाग के अवर सचिव सीबी चक्रवर्ती के द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश में प्रदेशभर के 14 परिवहन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसके पहले प्रदेश में आईएएस आईपीएस आईएसएस राज्य प्रशासनिक अधिकारी सहित विभाग के विभाग प्रमुखों और अन्य कर्मचारियों का तबादला किया गया था। इस बार परिवहन विभाग में आरटीओ अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें कटनी अनूपपुर सहित अन्य कई जिलों के परिवहन अधिकारी बदले गए हैं।

