शहडोल (संवाद)। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनास नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए 6 दोस्त बनास नदी के तेज बहाव में बहे जिसमें तीन दोस्त सुरक्षित नदी के किनारे लग गए लेकिन शेष तीन दोस्तों का कहीं अता पता नहीं है घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोग नदी के किनारे पहुंचे हैं और उनके द्वारा नदी में बहे 3 युवकों की खोज बीन शुरू कर दी गई है। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि जब तक तीन युवक नहीं मिलते तब तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है। स्थानीय पुलिस विल बी मौके पर पहुंच चुका है और लापता तीनों युवकों का पता लगाने में जुट गई है।
