भिण्ड (संवाद)। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी का मामला चरम पर है।फिर भले ही लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू के द्वारा रिश्वतखोर अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ने और छापामार कार्यवाही कर रही हो। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार की रिश्वत और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात कहां तक लागू हो रही है वह इस तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है। अधिकारी की रिश्वत लेते वीडियो मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई है जिसे अब सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है।
