उमरिया (संवाद)। भारत की राजधानी दिल्ली के रहने वाली हिन्दू लड़की मुस्कान ने पाकिस्तान के कराची में रहने वाले युवक से मोहब्बत कर बैठे बैठी। इतना ही नहीं वह लगातार 2-3 सालों से पाकिस्तान के मुस्लिम युवक से फोन के माध्यम से बातचीत करती रही और दोनों ने साथ रहने और अपना पूरा जीवन एक दूसरे के साथ व्यतीत करने की कसमें खा ली। इसके बाद वह दिल्ली से पाकिस्तान पहुंच गई, जहां वह अपने प्रेमी मुस्लिम लड़के से से निकाह कर उसके साथ कराची में रह रही है।
