उमरिया/बांधवगढ़ (संवाद)। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे गांव मचखेता में बीते शनिवार को मवेशी चराने जंगल के नजदीक गए युवक के ऊपर टाइगर ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। जिसका शव घटनास्थल से बरामद कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया था बाद में पीएम उपरांत युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में मिल मिली जानकारी के मुताबिक परिजन अपने गांव मचखेता में युवक का शव रखकर बांधवगढ़ प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक और मध्य प्रदेश शासन के मंत्री सुश्री मीना सिंह उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है।
