उमरिया (संवाद)। जुलाई महीने के आखिरी सप्ताह में कई सवारी ट्रेने कैंसिल की गई है रेलवे विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कटनी से बीना रेलखड मैं सुधार कार्य के चलते 4 जोड़ी ट्रेनें रद्द की गई है जिनमें महत्वपूर्ण ट्रेन बिलासपुर से भोपाल पैसेंजर और इटारसी से भोपाल चलने वाली विंध्यांचल एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। इसके अलावा दो अन्य ट्रेनें हैं जो प्रभावित हुई है।

Contents
उमरिया (संवाद)। जुलाई महीने के आखिरी सप्ताह में कई सवारी ट्रेने कैंसिल की गई है रेलवे विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कटनी से बीना रेलखड मैं सुधार कार्य के चलते 4 जोड़ी ट्रेनें रद्द की गई है जिनमें महत्वपूर्ण ट्रेन बिलासपुर से भोपाल पैसेंजर और इटारसी से भोपाल चलने वाली विंध्यांचल एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। इसके अलावा दो अन्य ट्रेनें हैं जो प्रभावित हुई है।यहाँ हम आपको यात्री ट्रेनों को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट देने के साथ जो यात्री यात्रा में जा रहे हो या इन रूटों पर यात्रा करनी हो, वह इस खबर से अपडेट हो जाएं। बताया गया कि कटनी-बीना रेल मार्ग में सुधार कार्य शुरू होने के कारण 4 जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है। जिसमें 18236 बिलासपुर से भोपाल 25 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी। इसी तरह 18235 भोपाल से बिलासपुर सवारी ट्रेन 27 जुलाई से 30 जुलाई तक रद्द रहेगी।वहीं 11 272 भोपाल से इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस 27 से 29 जुलाई और 11271 इटारसी भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस 26 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी। इसके अलावा 11601 बीना कटनी और 11602 कटनी बीना 27 से 29 जुलाई तक निरस्त रहेगी। इसी तरह 06603 और 06604 बीना कटनी मुड़वारा मेमू ट्रेन 27 जुलाई से 29 जुलाई तक निरस्त रहेगी। यह सभी निरस्त ट्रेन है अपने प्रारंभिक स्टेशन से ही निरस्त रहेंगी, इनका परिचालन इन तारीखों में नहीं रहेगा। बताया गया कि इन ट्रेनों में जिन भी यात्रियों का रिजर्वेशन पहले से रहा होगा उन्हें नियमानुसार जल्द ही रिफंड कर दिया जाएगा।