उमरिया (संवाद)। पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश में पूरे प्रदेश भर में 673 निरीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं जिसमें उमरिया जिले से 5 थाना प्रभारियों का स्थानांतरण दूसरे जिलों में किया गया है इसके बदले उमरिया जिले को महज 3 टीआई ही मिल सके है।

Contents
उमरिया (संवाद)। पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश में पूरे प्रदेश भर में 673 निरीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं जिसमें उमरिया जिले से 5 थाना प्रभारियों का स्थानांतरण दूसरे जिलों में किया गया है इसके बदले उमरिया जिले को महज 3 टीआई ही मिल सके है।स्थानांतरित किए गए थाना प्रभारियो में उमरिया जिले के मानपुर थाना में पदस्थ सुंदरेश सिंह मरावी, पाली थाना में पदस्थ आरके धारिया, नौरोजाबाद में पदस्थ ज्ञानेंद्र सिंह, उमरिया कोतवाली में पदस्थ राघवेंद्र तिवारी और एमएल वर्मा को जिले से बाहर दूसरे जिलों में ट्रांसफर किया गया है।इसी तरह इनके बदले उमरिया जिले को महज 3 टीआई ही मिल सके हैं, जिसमें मंजू शर्मा कटनी से उमरिया, मदनलाल सिवनी से उमरिया, राजेश चंद्र मिश्रा शहडोल से उमरिया और अनूपपुर से ज्योति तिवारी को पीटीएस उमरिया स्थानांतरित किया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो पुलिस मुख्यालय के द्वारा उमरिया जिले से 5 थाना प्रभारियों का स्थानांतरण बाहर के जिलों में किया गया है वही उमरिया जिले के लिए महज 3 टीआई मिल सके हैं।