एमपी (संवाद)। उत्तर प्रदेश में अपने लोक गायिका और खासकर योगी सरकार के खिलाफ यूपी में का बा से मशहूर गायिका नेहा सिंह राठौर ने इस बार एमपी सरकार को घेरा है। उन्होंने अपने गीत में भ्रष्टाचार, आदिवासियों की प्रताड़ना और व्यापम घोटाला जैसे मुद्दे को शामिल किया है। गायिका नेहा सिंह राठौर ने एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान को मामा कंस और शकुनि से तुलना की है।
