युवा उत्सव में आर.सी. स्कूल के छात्रों ने कई विधाओं में प्राप्त किया उत्कृष्ट स्थान

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया (संवाद)। यूवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शासकीय रणविजय महाविद्यालय उमरिया में नेहरू युवा केन्द्र उमरिया के द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, रणविजय महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमति विमला जी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री धनुषधारी सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम के प्रतियोगिताओं में कविता लेखन,चित्रकला,मोबाइल फोटोग्राफी,भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रमुख थे जिसमें जिले के अनेक विद्यालय और महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने  हिस्सा लिया।जिसमें आर.सी. स्कूल  उमरिया के प्रतिभाशाली छात्र सर्वेश द्विवेदी कक्षा-12वीं(विज्ञान संकाय) ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं  आर. सी.  विद्यालय  के छात्र शौर्य जैन कक्षा-12वीं(वाणिज्य संकाय) ने  कविता लेखन में प्रथम तथा  चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान अक्षिता सिंह पटेल कक्षा-12वीं(विज्ञान संकाय) व लोक नृत्य कार्यक्रम तथा संगीत में आर.  सी. स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रथम,द्वितीय,तृतीय तीनो स्थानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए  पुरस्कार प्राप्त किया |

नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक श्री आदित्य सिंह ने अपने कथन में बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता श्रेणी के समस्त छात्र छात्राओं की अगली प्रतियोगिता प्रदेश स्तर पर आयोजित होगी अतः सभी प्रतिभागी और बेहतर तैयारी कर  प्रदेश मे जिले का नाम गौरवांवित करेंगे |प्रथम,द्वितीय,तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति रश्मि सिंह द्वारा  प्रमाण -पत्र एवं पारीतोषिक देकर सम्मानित  किया गया ,छात्रों की इस सफलता के लिये विद्यालय के प्राचार्य तथा समस्त शिक्षकों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *