एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लगातार प्रदेशभर के अधिकारी कर्मचारी,संविदा कर्मी, महिला बाल विकास की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओ के मानदेय में वृद्धि की गई है। वहीं आज एक बार फिर पंचायत एवं ग्रामीण विकास के जनप्रतिनिधि जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपदों के अध्यक्ष और पंच सरपंच के मानदेय में एक बार फिर वृद्धि की घोषणा की गई है। इस तरह अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 3 गुना वृद्धि की गई है।
