भोपाल (संवाद)। मध्यप्रदेश के सीधी में हुए पेशाब कांड ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है। लगातार 10 दिनों से सुर्खियों में रहे और राजनीतिक दलों के लिए सियासत के इस कांड ने पूरे देश का माहौल गर्म कर रखा है। लेकिन इस कांड के बाद रोज नित नए खुलासे सामने आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव से कुछ माह पूर्व इस कांड ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा है। लेकिन अब नए खुलासे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने इस पेशाब कांड के जवाबदार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बताया है।
