उमरिया (संवाद)। वर्ष 2019 में थाना चंदिया अंतर्गत हुये बहुचर्चित खैरवार गोलीकांड / हत्या के प्रकरण में 4 साल से फरार 30 हजार का इनामी आरोपी आकाश दुबे उर्फ वासुदेव दुवे उर्फ ब्रम्हदेव दुवे को गिरफ्तार करने में पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश में उमरिया पुलिस को सफलता प्राप्त हुई ।
