बुरहानपुर (संवाद)। सीएम शिवराज ने मध्यप्रदेश के किसानों के कल्याण और उत्थान के लिए पुराने मापदंड को बदल दिया है। अब नए मापदंड और नियम के अनुसार किसानों के ज्यादा से ज्यादा हित को लेकर सरकार काम कर रही है। इसी कड़ी में आज रविवार को सीएम शिवराज ने मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के केला उत्पादक किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए राहत राशि दी है। जिसमें वह 4261 किसानों को 42 करोड़ की राहत राशि सिंगल क्लिप से अंतरिक्ष की है।
