शहडोल (संवाद)। शहडोल जिले के लालपुर में 1 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के सिकल सेल एनीमिया और ग्राम पकरिया में आदिवासियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होने डिंडोरी जिले से लोग बस में सवार होकर आ रहे थे तभी बीच रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पलट गई है हालांकि घटना में 12 लोंगो के घायल होने के अलावा किसी भी प्रकार की अनहोनी होने की जानकारी नहीं मिली है।
