एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा कैबिनेट की बैठक में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अहम निर्णय लिया गया है। जिसमे प्रदेश के कई जिलों में मेडिकल कालेज खोले जाने की स्वीकृति दी गई है।कैबिनेट के फैसले में विंध्य क्षेत्र के सीधी जिले सहित 6 जिलों में नवीन मेडिकल कालेज खोलने की स्वीकृति कैबिनेट की बैठक में दी गई है।
