Good News: केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर राज्य कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता,सीएम शिवराज ने कर्मचारियों का बढ़ाया 4% महंगाई भत्ता

Editor in cheif
2 Min Read

एमपी (संवाद)। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बीते कई सालों से कर्मचारी संगठन की मांगों पर विचार करते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया। सीएम शिवराज ने राज्य कर्मचारियों और 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके बाद अब केंद्र सरकार के बराबर राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलने लगेगा कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी महीने जुलाई से महंगाई भत्ता कर्मचारियों को दिया जाने लगेगा।

Contents
एमपी (संवाद)। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बीते कई सालों से कर्मचारी संगठन की मांगों पर विचार करते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया। सीएम शिवराज ने राज्य कर्मचारियों और 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके बाद अब केंद्र सरकार के बराबर राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलने लगेगा कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी महीने जुलाई से महंगाई भत्ता कर्मचारियों को दिया जाने लगेगा।दरअसल बीते कई वर्षों से मध्य प्रदेश के कर्मचारी और उनके संगठन के द्वारा सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की जा रही थी। जबकि केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। लेकिन राज्य सरकार के द्वारा राज्य कर्मचारियों को 38% ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। अब राज्य कर्मचारियों को भी 42% महंगाई भत्ता दिया जाएगा।बीते शुक्रवार को सीहोर जिले में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह के दौरान कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों के हित को देखते हुए 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के द्वारा बीते जनवरी 2023 से कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, तो वही राज्य कर्मचारियों को राज्य सरकार के द्वारा 38% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अब सीएम शिवराज की घोषणा के बाद राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। सीएम शिवराज की घोषणा के बाद राज्य कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ भत्ता जनवरी 2023 से लागू किया जाना चाहिए नहीं तो कर्मचारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।

दरअसल बीते कई वर्षों से मध्य प्रदेश के कर्मचारी और उनके संगठन के द्वारा सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की जा रही थी। जबकि केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। लेकिन राज्य सरकार के द्वारा राज्य कर्मचारियों को 38% ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। अब राज्य कर्मचारियों को भी 42% महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

बीते शुक्रवार को सीहोर जिले में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह के दौरान कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों के हित को देखते हुए 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के द्वारा बीते जनवरी 2023 से कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, तो वही राज्य कर्मचारियों को राज्य सरकार के द्वारा 38% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अब सीएम शिवराज की घोषणा के बाद राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। सीएम शिवराज की घोषणा के बाद राज्य कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ भत्ता जनवरी 2023 से लागू किया जाना चाहिए नहीं तो कर्मचारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *