शहडोल (संवाद)। शहडोल जिला प्रशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री के हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक का निरीक्षण कर तैयारी में लगा हुआ है। वही पीएम मोदी के आगमन को लेकर कलेक्टर शहडोल के द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। संभवतः 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल आने का कार्यक्रम तय हुआ है।
