उमरिया (संवाद)। बड़ी खबर उमरिया जिले से जहां जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका उमरिया कि सीएमओ ज्योति सिंह को हटा दिया गया है अब उनकी जगह किशन सिंह ठाकुर को उमरिया नगरपालिका का सीएमओ बनाया गया है। panchayatisamvad.com के द्वारा सीएमओ ज्योति सिंह के द्वारा किये गए भ्रस्टाचार के खिलाफ लगातार समाचार प्रकाशित करता रहा है और इन्ही कारणों से सीएमओ की जांच प्रस्तावित कर उन्हें नगरपालिका उमरिया से हटा दिया गया है।
गौरतलब है कि उमरिया नगरपालिका के सीएमओ ज्योति सिंह के ऊपर नगर पालिका के पार्षदों ने भारी भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया था जिसके लिए जिले के कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी के द्वारा जांच प्रस्तावित की गई है इसी जांच को देखते हुए उन्हें सीएमओ ज्योति सिंह को उमरिया नगर पालिका से हटाते हुए उन्हें नौरोजाबाद नगर परिषद स्थानांतरित किया गया है वहीं उनकी जगह नौरोजाबाद नगर परिषद के सीएमओ किशन सिंह ठाकुर को उमरिया नगर पालिका बतौर सीएमओ पदस्थ किया गया है।
बता दें कि पार्षदों के द्वारा सीएमओ ज्योति सिंह के ऊपर लगाए गए भारी भ्रष्टाचार के आरोप के बाद प्रस्तावित जांच प्रभावित ना हो इसलिए मध्य प्रदेश शासन नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा उन्हें नगर पालिका उमरिया से अन्यत्र किया गया है। निश्चित रूप से जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी के द्वारा पार्षदों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच टीम बनाकर जांच कराई जा रही है वही नगरी प्रशासन विभाग के द्वारा जांच को देखते हुए और जांच प्रभावित ना हो इसके लिए सीएमओ ज्योति सिंह को नगर पालिका उमरिया से अन्यत्र पोस्टिंग कर दिया है।
