एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे नेतांओं मे जुबानी जंग शुरू हो गई है पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया का एक अजीबोगरीब बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीतती है या सरकार बनाती है तो वह राजभवन के सामने अपना मुंह काला कर लेंगे। उनके इस बयान से बीजेपी ने भी तंज कसा है। सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फूल सिंह बरैया जितनी बार चुनाव लड़े हैं उनकी जमानत जप्त हुई है। ऐसे लोगों का यह अजीबोगरीब बयान कोई मायने नहीं रखता है।
दरअसल मध्यप्रदेश में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां जीत और जी तोड़ जुटी हुई है, वोटरों को लुभाने अपने अपने दांव खेल रही है। इस बीच पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो वह राज भवन के सामने अपना मुंह काला कर लेंगे। इतना ही नहीं उनके द्वारा यह भी कहा गया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा अगर 50 सीट से ज्यादा में आती है तब भी वह राज भवन के सामने अपना मुंह काला करेंगे।
पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया के इस बयान के बाद भाजपा ने भी उस पर तंज कसा है। सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो व्यक्ति लगातार 15 चुनाव हार कर अपनी जमानत नहीं बचा सका है। वह कोई और बात या उनका कोई भी बयान मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि फूल सिंह डराया 15 चुनाव लड़ने के दौरान अपनी जमानत भी नहीं बचा सके हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026