शहडोल (संवाद)। कलेक्टर एवं अध्यक्ष खाद्य सुरक्षा समिति श्रीमती वंदना वैद्य की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में खाद्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में अमानक खाद्य पदार्थों का समय-समय पर जांच करें तथा खाद्य पदार्थ के गुणवत्ता के प्रति लोगों को जागरूक भी करें।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि खाद्य पदार्थ के गुणवत्ता के संबंध में व्यापारियों को भी जानकारी देकर जागरूक करें तथा छोटे व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान ना करें। इस दौरान दुकान में साफ सफाई एवं अनावश्यक मानकों के संबंध में भी जानकारी दें।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में विशेषकर बाणसागर एवं ब्यौहारी में विशेष अभियान चलाकर समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर खाद्य पदार्थ का निरीक्षण करें तथा गुणवत्ता का परीक्षण करें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026