आखिर मुख्यमंत्री कन्या विवाह में क्यों बांटा गया कण्डोम, दुल्हन की सिंगारदानी में प्रशासन ने रखे कण्डोम,विवाह स्थल में मचा हड़कंप,कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

Editor in cheif
4 Min Read

झाबुआ (संवाद)। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। विवाह आयोजन के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें दुल्हन को मिलने वाले गिफ्ट स्वरूप सिंगारदानी में चूड़ी बिंदी और अन्य समान के साथ कंडोम और गर्भ निरोधक गोलियां भी रखी गई थी। दुल्हन की सिंगारदानी में रखें कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां देखकर दुल्हन-दूल्हे सहित उनका परिवार को उस दौरान बड़ा अटपटा लगा और देखते ही देखते विवाह स्थल पर हड़कंप मच गया। इधर मामले की जानकारी के बाद कांग्रेश पार्टी ने इस हरकत को शर्मनाक बताया है तो वही भाजपा की तरफ से इसे परिवार नियोजन के तहत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां देकर जागरूक किया गया है।

दरअसल मंगलवार गंगा दशहरा के दिन झाबुआ जिले के थांदला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। जिसमें 296 जोड़ों का विवाह कराया गया। पूरे रीति रिवाज और खुशी के माहौल में विवाह संपन्न कराया गया लेकिन जैसे ही प्रशासन के द्वारा उपहार स्वरूप दुल्हन को सिंगारदानी दी गई और जब लोगों ने उसे खोल कर देखा तो उसमें सिंगार के सामान के साथ कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां रखी हुई मिली। इस दौरान लोगों में अजीब माहौल निर्मित हुआ लोगों को लगा कि सरकार के द्वारा कोई नए अभियान के तहत यह प्रारंभ किया जा रहा है। बाद में बातचीत के दौरान लोगों को समझ आया कि प्रशासन और स्वास्थ्य वभाग विभाग के द्वारा परिवार नियोजन के तहत यह एक तरीका अपनाया गया है जिससे लोग जागरूक होंगे।

जिले का स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह के दौरान नव दंपतियों को जानबूझकर यह कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां दी गई है। जिससे परिवार नियोजन का प्रचार पसार और जागरूकता के तहत रखा गया था। प्रशासन ने कहा कि इसे चुपचाप तरीके से दुल्हन के सिंगार दानी में रखा गया था लेकिन उन्होंने उसे खोल कर सार्वजनिक कर दिया। परिवार नियोजन के तहत अस्पतालों में श्री कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां दी जाती है इसके अलावा पूरे प्रदेश में इसके तहत जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

इस पूरे मामले की जानकारी कांग्रेस पार्टी को होने के बाद उनकी तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है कांग्रेस पार्टी की मीडिया प्रभारी संगीता शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आखिर कब तक आम जनता का अपमान करते रहेंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह के दौरान झाबुआ में हुई हुए सामूहिक विवाह के दौरान दुल्हन के मेकअप बाग में कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां बांटना शर्मनाक है। देश में पहली बार ऐसा कृत्य किया गया है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया के जवाब में भाजपा के प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि जब संजय गांधी 60 लाख से ज्यादा लोगों की जबरन नसबंदी करा दिए थे तब किसी ने कुछ क्यों नहीं कहा। यहां तो परिवार नियोजन के तहत कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां दी गई हैं। जिससे परिवार नियोजन में कोई समस्या ना आ सके और लोग इसके प्रति जागरूक हो।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *