भिण्ड (संवाद)। जिले के जखमौली गांव के पास वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग की गई। संभवत आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है। पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया और पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ईधर जखमौली गांव के नजदीक खेत मे अचानक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराने से ग्रामीण भयभीत हो गए और इधर उधर भागने लगे। बाद में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित देख ग्रामीणों ने देखने हेलीकॉप्टर को देखने भीड़ लगा ली। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर सुरक्षा का घेरा बनाया है।
सोमवार की सुबह भिंड जिले की ग्राम जखमौली में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक वायु सेना के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक सब कुछ सामान्य हो चुका था और ग्रामीण हेलीकॉप्टर को देखने भीड़ जुटा ली। हालांकि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के चलते कराया गया जिसमें हेलीकॉप्टर सहित पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
-वायुसेना के AH 64E अपाची विमान की हुई क्रेस लेंडिंग।
-उड़ते समय विमान में आई थी तकनीकी खराबी।
-पायलट के सूझबूझ से बड़ा हादसा टला।
– पुलिस प्रशासन आनन-फानन में पहुचा मौके पर।
-वायुसेना के विमान को लिया सुरक्षा घेरे में।
-विमान को देखने के लिए ग्रामीणों की उमड़ी भीड़।
-जखमौली गांव के गया सिंह भदौरिया के खेत मे हुई इमरजेंसी लैंडिंग।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026