उमरिया (संवाद)। बीते दिनों जारी हुए मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल के हाई स्कूल कक्षा दसवीं की परीक्षा के रिजल्ट में उमरिया जिले के 5 छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। जिले और जिले वासियों के लिए यह बड़े गौरव का विषय रहा है कि उमरिया जैसे छोटे और आदिवासी जिले के 5 बच्चों ने हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन सूची में अपना स्थान हासिल किया है।
दरअसल बीते दिनों हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा प्रदेशभर की प्रवीण सूची बनाकर टॉप टेन आने वाले बच्चों की सूची जारी की है। एमपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेशभर की टॉप 10 की सूची में उमरिया जिले के 5 बच्चों ने स्थान हासिल किया है। जिसमें जिला मुख्यालय स्थित स्वराज पब्लिक स्कूल सिग्नल टोला की छात्रा अंशिका गुप्ता प्रदेश की टॉप टेन सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
इसी तरह अनुभव गुप्ता सेंट जेवियर स्कूल मानपुर ने 493 अंक के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अविनाश तिवारी नव ज्योति अकादमी मानपुर 489 अंक प्राप्त कर 6वां प्राप्त किया है। इसके अलावा अंशिका गुप्ता प्रमोद साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनौरा 486 अंक के साथ 9वां स्थान तथा कुमारी दीपिका गुप्ता सेंट जेवियर स्कूल कोयलारी उमारिया ने 485 अंको के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया।