मंत्री सुश्री मीना सिंह पहुंची ग्राम भौतरा, बस दुर्घटना में मृतक परिवार और घायलो से की मुलाकात,हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

Editor in cheif
3 Min Read

मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार मृत्क जनो के वारिसो के खाते मे 10-10 लाख रूपये जमा होने की जानकारी भी दी

उमरिया (संवाद)। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया जिले के घंघरी स्थित नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के पास बस दुर्घटना मे मृतको के परिजनो को 10-10 लाख रूपये, गंभीर रूपये से घायलो को 50-50 हजार तथा सामान्य रूप से घायलो को 10-10 हजार रूपये की राषि आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। प्रदेष शासन की जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने ग्राम भौतरा मे पहुंचकर दुर्घटना से प्रभावित परिवारो से मुलाकात की तथा शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होने कहा कि घटना अनहोनी थी पीडित परिवारो के साथ प्रदेष सरकार खडी हुई है। एैसे परिवारो की हर संभव मदद की जायेगी। जनजातीय कार्य मंत्री ने ग्राम भौतरा मे रोजगार सहायक देवराज सिंह के घर पहुंचकर उनकी पत्नी मालती सिंह को मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषणा की गई 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का आदेष पत्र भी सौंपा। उन्होने बताया कि बस दुर्घटना मृत हुए चार लोगो मे से नीलेष सिंह पिता जगतधारी सिंह के वारिस पत्नी सत्यवती ग्राम बलबई तहसील पाली, घनष्याम विष्वकर्मा पिता षिव प्रसाद विष्वकर्मा के वारिस पत्नी पूजा विष्वकर्मा ग्राम धौरई तहसील पाली, देवराज सिंह पिता दादूराम सिंह रोजगार सहायक के वारिस पत्नी मालती सिंह ग्राम भौतरा तथा दिवस कुमार विष्वकर्मा वारिस पिता  दयाराम विष्वकर्मा ग्राम ओबरा के खाते मे 10-10 लाख रूपये की राषि अंतरित की गई है।

गंभीर रूप से घायलों में  चंदा बाई केवट पति षिव कुमार केवट ग्राम भौतरा, अनारकली गोंड पति खितैया सिंह ग्राम भौतरा, गिरजा सिंह पति तीरथ सिंह ग्राम बलबई, श्यामकली पति बुद्धु सिंह ग्राम भौतरा, बिलसिया बाई पति दादूराम ग्राम भौतरा, अगसिया बाई पति मंधार सिंह ग्राम बलबई, ललिता सिंह पति राजू सिंह ग्राम बलबई, गीता सिंह पति मोहन सिंह ग्राम  भौतरा, बलवीर बैगा पिता परदेषिया बैगा ग्राम टिकुरी , भारत सिंह पिता जागेष्वर सिंह ग्राम बलबई, कमलेष सिंह पिता शोभे सिंह ग्राम भौतरा, बलराम बैगा पिता सूरज बैगा ग्राम भौतरा , बाबू सिह पिता राजाराम सिंह ग्राम भौतरा तथा राजभान चौधरी पिता चुटुदाना चौधरी ग्राम पथरहठा को 50-50 हजार रूपये की राषि अंतरित की गई है।

सामान्य रूप से घायलो मे भागवती सिंह पति देवकार सिंह ग्राम भौतरा, ममता बाई पति अर्जुन सिंह ग्राम भौतरा, मामती सिंह पति दीन दयाल सिंह ग्राम भौतरा, श्यामवती सिंह पति चंद्रभान सिंह ग्राम भौतरा, कलावती पति कमलभान ंिसह ग्राम भौतरा, गुलबसिया पति पन्नेलाल सिंह ग्राम भौतरा, पूनम सिंह पति बुद्धु सिंह ग्राम भौतरा, गुलबिया पति जवाहर सिंह ग्राम भौतरा, अर्चना पति देवीदीन सिंह ग्राम बलबई, सिया बाई पति रामदीन सिंह ग्राम बलबई,  राम बाई पति चंद्रबलि ग्राम बलबई तथा सरनाम पिता सैम सिंह ग्राम बलबई के खाते मे 10-10 हजार रूपये की राषि अंतरित की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *