उमरिया (संवाद)। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के पहले राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने हर कोशिश में जुटे है।इसी के चलते कांग्रेस पार्टी के द्वारा नारी शक्ति सम्मान योजना का शुभारंभ 9 मई को कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा छिंदवाड़ा से किया जा रहा है।
इसी के साथ पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिलो में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की तैनाती की गई है।जो प्रत्येक जिलो में आयोजन कर फार्म भरने के साथ प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे।
इस योजना के तहत महिलाओं हर महीने 1500 रुपये और गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिए जाने का एलान किया गया है।

