सागर जिले में मौतों के बाद टूटी आबकारी विभाग की नींद,उमरिया में कच्ची शराब के ठिकानों पर कार्रवाई

Editor in cheif
2 Min Read

भंगहा,रमपुरी, सरईया टोला व ज्वालामुखी में कार्रवाई का इंतजार

उमरिया। मध्यप्रदेश के सागर में नकली एवं कथित जहरीली शराब से हुई मौतों की घटना के बाद उमरिया आबकारी विभाग भी सक्रिय हुआ है। शहर से लगे महरोई गांव और उजनिया क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद किया गया। टीम को कच्ची शराब बनाने की भट्ठियां भी मिलीं, जिन पर कार्रवाई की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के कई इलाकों में लंबे समय से अवैध कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री का कारोबार चल रहा है। भंगहा, रमपुरी, सरईया टोला और ज्वालामुखी जैसे क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन इन स्थानों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई का इंतजार है।

आरोप है कि आबकारी विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से कच्ची शराब के खिलाफ व्यापक अभियान नहीं चलाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कच्ची शराब के सेवन से क्षेत्र में पूर्व में भी कई मौतें हो चुकी हैं। इसके बावजूद अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया।

रफ्तार का कहर: अनियंत्रित बोलेरो घर में घुसी, युवक की मौत

सागर की घटना के बाद महरोई और उजनिया में हुई कार्रवाई से विभाग की सक्रियता तो बढ़ी है, लेकिन स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कार्रवाई केवल कुछ इलाकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। जिले के उन सभी क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण और बिक्री के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *