उमरिया (संवाद)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार नेहरु युवा केन्द्र उमरिया व युवा टीम उमरिया के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह व लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते बताया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान आयोजित किया जायेगा। उसी के तहत आज सगरा तालाब में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको ,युवा मंडल एवं महिला मंडल सदस्यों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Contents
उमरिया (संवाद)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार नेहरु युवा केन्द्र उमरिया व युवा टीम उमरिया के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह व लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते बताया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान आयोजित किया जायेगा। उसी के तहत आज सगरा तालाब में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको ,युवा मंडल एवं महिला मंडल सदस्यों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।युवा हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले के विभिन्न नदियों,तालाबों सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता अभियान श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर उस स्थान को स्वच्छ व सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।स्वच्छता अभियान 30 दिनों तक आयोजित किया जाएगा।जिसमे जिले के सभी जिलेवासी अपनी अपनी सहभागिता निभाने का प्रयास करे। श्रमदान कार्यक्रम पाली थाना से सहायक उपनिरीक्षक बृजेन्द्र उर्मलिया की उपस्थिति में किया गया। स्वच्छता अभियान चलाते समय सहायक उपनिरीक्षक बृजेंद्र उर्मलिया, युवा हिमांशु तिवारी,ज्योति विश्वकर्मा, रेनुका सिंह,सुनील प्रजापति, राहुल सिंह एवं सभी उपस्थित रहे।