उमरिया (संवाद)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार नेहरु युवा केन्द्र उमरिया व युवा टीम उमरिया के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह व लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते बताया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान आयोजित किया जायेगा। उसी के तहत आज सगरा तालाब में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको ,युवा मंडल एवं महिला मंडल सदस्यों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
