उमरिया आबकारी विभाग में लगी बोलेरो गाड़ी कटनी जिले में दे रही सेवा,आबकारी इंस्पेक्टर कर रही दुरुपयोग.?

Editor in cheif
1 Min Read

उमरिया। जिले के आबकारी विभाग में लगाई गई बोलेरो गाड़ी कटनी जिले में सेवाएं देते देखी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन क्रमांक MP-54 ZA/4507 जो उमरिया के आबकारी विभाग में जिले के अंदर सेवा देने के लिए लगाई गई है, लेकिन इस वाहन को कटनी के बाईपास में देखा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले के आबकारी विभाग में पदस्थ एक आबकारी इंस्पेक्टर कटनी जिले की निवासी है जिसे लाने और ले जाने के लिए इस शासकीय वाहन का पूरी तरीके से दुरुपयोग किया जाता है.? इसके पहले भी लगातार ऐसी जानकारी सूत्रों के हवाले से मिलती रही है। बताया गया कि आए दिन यह आबकारी इंस्पेक्टर शासकीय वाहन से अपने घर कटनी जाना और आने के लिए शासकीय वाहन को बुलाया जाता है।

सूत्र यह भी बताते हैं कि यह आबकारी इंस्पेक्टर बीते समय में भी सुर्खियों में रही है। इनके द्वारा कुछ समय पहले बगैर कोई शासकीय कार्य किये ही 6 महीने का वेतन निकाल लिया गया.? हालांकि अभी इस मामले में जानकारी अधूरी है बहुत जल्द अधिकृत जानकारी लेकर विस्तृत रूप से समाचार प्रकाशित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *