उमरिया/बांधवगढ़ (संवाद)। काफी लंबे इंतजार के बाद आखिर आज वह दिन आ ही गया जब बांधवगढ़ का जंगल मे बारहसिंघा से गुलजार होगा।इसके लिए बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व प्रबंधन के द्वारा पहले ही तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बांधवगढ़ से बारहसिंघा लाने एक विशेष टीम भी रवाना चुकी है।
जानकारी के मुताबिक बांधवगढ़ में वन्य प्राणी बारहसिंघा लाने की कवायद काफी समय से चल रही थी। कान्हा नेशनल पार्क में बारहसिंगा बहुतायत में पाए जाते है और यही से बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के लिए 8 नग बारहसिंघा भेजे जा रहे है। बारहसिंघा भेजने से पहले आवश्यक निर्देश और वन्यप्राणी विशेषज्ञों सहित शासकीय स्तर पर अनुमति के बाद ही यह पूरी प्रक्रिया अपनाई गई है।
