शहड़ोल (संवाद)। 15 नवंबर को आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा जन्म दिवस के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस समारोह शहडोल जिले के लालपुर में मनाया जा रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक शहडोल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया है मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि प्रदेश के लिए 15 नवंबर बड़ा ही खास दिवस है। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू भी पधार रही हैं। जिसे लेकर वह अचानक तैयारियों का जायजा करने शहडोल पहुंचे हुए हैं। उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान इस देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है जिसके लिए हम उनके जन्मदिवस पर जनजाति गौरव दिवस समारोह मना रहे हैं।

Contents
शहड़ोल (संवाद)। 15 नवंबर को आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा जन्म दिवस के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस समारोह शहडोल जिले के लालपुर में मनाया जा रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक शहडोल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया है मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि प्रदेश के लिए 15 नवंबर बड़ा ही खास दिवस है। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस मौके पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू भी पधार रही हैं। जिसे लेकर वह अचानक तैयारियों का जायजा करने शहडोल पहुंचे हुए हैं। उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान इस देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है जिसके लिए हम उनके जन्मदिवस पर जनजाति गौरव दिवस समारोह मना रहे हैं।इस दौरान उन्होंने जनजाति वर्ग को साधने के लिए पैस कानून भी लागू करेंगे। जिससे जनजाति वर्ग के लोगों को उसके तहत विभिन्न प्रकार से फायदा मिलेगा और यह अधिकार उनके जीवन को बदल देगा सीएम शिवराज शहडोल में आयोजित होने वाले जनजाति गौरव दिवस का जायजा लेकर विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे हैं। जहां पर वह रात्रि विश्राम करेंगे और सुबह पार्क सफारी करने के बाद वापस भोपाल लौट जाएंगे। इसके बाद वह 15 नवंबर को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू जी के साथ शहडोल पहुंचेंगे और जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।सीएम शिवराज अचानक शहडोल पहुंचने के बाद जनजाति गौरव दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा जन्म दिवस के कार्यक्रम पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू पहुंच रही हैं और कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित भी किया है इस अवसर पर जनजाति कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह सहित शहडोल जिले के विधायक जनप्रतिनिधि गाना कमिश्नर कलेक्टर सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने जनजाति वर्ग को साधने के लिए पैस कानून भी लागू करेंगे। जिससे जनजाति वर्ग के लोगों को उसके तहत विभिन्न प्रकार से फायदा मिलेगा और यह अधिकार उनके जीवन को बदल देगा सीएम शिवराज शहडोल में आयोजित होने वाले जनजाति गौरव दिवस का जायजा लेकर विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे हैं। जहां पर वह रात्रि विश्राम करेंगे और सुबह पार्क सफारी करने के बाद वापस भोपाल लौट जाएंगे। इसके बाद वह 15 नवंबर को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू जी के साथ शहडोल पहुंचेंगे और जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
