यहां भी MLA संजय पाठक की रणनीति आई काम,नगर निगम के अध्यक्ष पद पर भाजपा के मनीष पाठक विजयी

0
500

कटनी (संवाद)। कटनी जिला मुख्यालय के नगर निगम के अध्यक्ष का चुनाव आज 8 अगस्त को जिले के कलेक्टर प्रियांक मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न सम्पन्न कराया गया जिसमें पूर्व निर्धारित समय 10:30 बजे से नगर निगम के सभागार में प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम के अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख रूप से भाजपा पार्टी से मनीष पाठक और कांग्रेस से संदीप यादव उम्मीदवार बनाये गए थे।इसके अलावा एक अन्य कांग्रेस के पार्षद निर्दलीय के रूप में मौसूफ़ अहमद के द्वारा नामांकन फार्म भरा गया था। लेकिन बाद में उनके द्वारा अपने नामांकन को वापस ले लिया जिसके बाद मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रह गया।

दरअसल नगर निगम के महापौर और पार्षद के चुनाव में भले ही महापौर का चुनाव भाजपा की बागी निर्दलीय प्रीति सूरी ने जीता हो लेकिन पार्षद भाजपा के ज्यादा चुने गए थे। नगर निगम के निर्धारित 46 वार्ड में से भाजपा के 27 पार्षद चुनाव जीते थे और 15 पार्षद कांग्रेस पार्टी से वहीं 3 पार्षद निर्दलीय के रूप में विजयी हुए थे। जिसके बाद नगर निगम के अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के मनीष पाठक को 30 वोट मिले वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप यादव को 15 मत मिले है। वहीं 1 वोट रिजेक्ट हुआ है। इस तरह भाजपा ने नगर निगम के अध्यक्ष का चुनाव 15 मतों से जीत लिया है।

MLA संजय पाठक की रणनीति आई काम

नगर निगम के अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा से कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे थे जिसके बाद आपसी सहमति को लेकर भी खींचतान मच रही थी।हालांकि भाजपा के पार्षद बहुमत से कहीं ज्यादा थे लेकिन महापौर के चुनाव को देखकर सभी ससंकित थे। लेकिन विधायक संजय पाठक ने जबरजस्त रणनीति बनाकर न सिर्फ उम्मीदवार के नाम मे सहमति बना ली बल्कि भितरघात की संभावना को भी समाप्त कर दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here