भाजपा के नए संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से सीएम शिवराज को किया बाहर,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया पत्र

Editor in cheif
2 Min Read
नई दिल्ली (संवाद)। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नए सिरे से संसदीय बोर्ड और चुनाव केंद्रीय चुनाव समिति से मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री अरुण गडकरी को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।इसके पहले यह दोनों नेता इसमे शामिल रहे है। लेकिन नए सिरे से हुए गठन में दोनों की छुट्टी कर दी गई है। 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा भाजपा के नए संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति की घोषणा कर दिया गया  है। इस बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 11 नेताओं को शामिल किया गया है। लेकिन इस बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बाहर कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस संसदीय बोर्ड और भाजपा की चुनाव समिति के अध्यक्ष होंगे, सर्बानंद सोनोवाल व बीएस येदियुरप्पा को भाजपा बोर्ड में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि संसदीय बोर्ड भाजपा का सबसे शक्तिशाली संस्था है। पार्टी के तमाम बड़े फैसले इसी बोर्ड के जरिए लिए जाते हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को संसदीय बोर्ड में जगह नहीं मिली, लेकिन उन्हें एक और शक्तिशाली निकाय चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा वनमंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के रहने वाले ओम माथुर को भी इस चुनाव समिति में शामिल किया गया है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *