ढोंगी तांत्रिक ने झाड़-फूंक की आड़ में लूट ली महिला की आबरू

0
798
कटनी (संवाद)। कई बार डॉक्टरी इलाज कराने के बाद आराम नहीं मिलने पर मजबूरन लोग ढोंगी तांत्रिक बाबाओं के चक्कर में फस जाते हैं। जहां बाबाओं के द्वारा अपने जाल में फंसाने के लिए लोगों को तरह-तरह के अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र का हवाला देकर पहले उन्हें डराया जाता है और फिर उनके द्वारा मनमाने तरीके से लोगों को लूटा जाता है। वहीं महिलाओं के मामले में कई बार अनेकों महिलाएं अपनी इज्जत तक गवा देती हैं। ऐसा ही एक मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत प्रकाश में आया है। जहां एक तांत्रिक ढोंगी के द्वारा झाड़ फूंक के नाम पर बीमार महिला के साथ बलात्कार किया गया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ढोंगी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि थाना स्लीमनाबाद में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बहुत दिनों से उसकी तबीयत खराब रहती थी। कई बार डॉक्टर को दिखाने के बाद भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। तब कुछ दिन पहले रात्रि में उसकी झाड़फूंक कराने के लिए तांत्रिक ढोंगी रामप्रसाद कोरी को बुलाया गया।
बताया गया कि झाड़-फूंक की आड़ में ढोंगी बाबा राम प्रसाद ने मौका पाते ही पीड़ित महिला का दैहिक शोषण किया। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना स्लीमनाबाद में अपराध धारा 376 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया। जिसके बाद स्लीमनाबाद पुलिस के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर एक टीम गठित कर उसकी धरपकड़ करने का प्रयास किया गया और चंद घंटे में ही आरोपी तांत्रिक रामप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here