महिला दिवस पर महिलाओं की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण: पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज चंदानी

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को आमंत्रित नहीं किए जाने पर नगर भाजपा उमरिया के पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज चंदानी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इसे न केवल महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया, बल्कि इसे शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में गंभीर बाधा भी करार दिया।
नीरज चंदानी ने कहा कि “महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा तभी संभव है जब महिलाओं को उचित सम्मान और मंच दिया जाए। लेकिन जिस तरह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को ही आमंत्रित नहीं किया गया, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जब स्थानीय स्तर पर संबंधित विभाग ही इन योजनाओं को लागू करने में लापरवाही बरत रहा हो, तो शासन की मंशा पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की भी इस कार्यक्रम में उपेक्षा की गई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने में विफल रहा है।
नीरज चंदानी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यदि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं किया जाता, तो महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और भविष्य में ऐसी गलतियों को न दोहराने की अपील की है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *