Wild life: सोन नदी के किनारे मिले तेंदुए के 2 स्वस्थ शावक,वन विभाग की टीम रख रही शावको पर नजर

Editor in cheif
2 Min Read
Bandhavgarh Tiger Rijarve उमरिया (संवाद)। बाघ दर्शन के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी के किनारे तेंदुए के दो स्वस्थ नन्हे शावक देखे गए हैं। वन विभाग को जानकारी के बाद टीम मौके पर पहुंची है और वह अब शावको पर नजर बनाए हुए हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम का मानना है कि वह शावको की मां मादा तेंदुए के आने का इंतजार करेंगे।

Wild life: सोन नदी के किनारे मिले तेंदुए के 2 स्वस्थ शावक,वन विभाग की टीम रख रही शावको पर नजर,

दरअसल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व कोर तथा बफर क्षेत्र में जंगल के राजा बाघ के अलावा तेंदूए भी पाए जाते हैं। खासकर बफर क्षेत्र में तेंदुआ अपनी जगह बना रखे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र के बल्हौड बीट से लगी सोन नदी के किनारे तेंदुए के दो नन्हे शावक देखे गए हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को इसकी जानकारी के बाद टीम मौके पर पहुंची है। और तेंदुए के शावक पर नजर बनाए हुए हैं।

Wild life: सोन नदी के किनारे मिले तेंदुए के 2 स्वस्थ शावक,वन विभाग की टीम रख रही शावको पर नजर

टीम का मानना है कि वह शावको की मां मादा तेंदुए के आने का इंतजार करेंगे, अगर मादा तेंदुए मौके पर नहीं आती है तब भी वह ट्रैप कैमरे के माध्यम से नजर रखेंगे। लेकिन अगर शावको की मां मादा तेंदुए लौटकर नहीं आती तब वह दोनों सड़कों को अपने कब्जे में लेकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर कर अपनी निगरानी में रखेंगे।

Wild life: सोन नदी के किनारे मिले तेंदुए के 2 स्वस्थ शावक,वन विभाग की टीम रख रही शावको पर नजर,

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *