Vidisha: अब एक महिला अधिकारी 7 हजार की रिश्वत लेते हुई गिरफ्तार,लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,

0
1984
विदिशा (संवाद)। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त की लगातार कार्यवाही सामने आ रही है लेकिन इस बार कोई पुरुष अधिकारी नहीं बल्कि एक महिला अधिकारी को लोकायुक्त टीम भोपाल ने 7000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला अधिकारी के पकड़े जाने के बाद लोकायुक्त भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रही है।

Vidisha: अब एक महिला अधिकारी 7 हजार की रिश्वत लेते हुई गिरफ्तार,लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,

मिली जानकारी के मुताबिक विदिशा जिले के सिरोंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीसीएम ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइज के पद पर पदस्थ महिला अधिकारी संध्या जैन को एक आशा कार्यकर्ता हरिबाई से 7 हजार की रिश्वत लिए जाने के मामले में लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ने की कार्यवाही की है।

Vidisha: अब एक महिला अधिकारी 7 हजार की रिश्वत लेते हुई गिरफ्तार,लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,

Chhindwada: कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस में मची भगदड़,कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री समेत कई कांग्रेसियो ने थामा बीजेपी का दामन

बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरोंज में पदस्थ बीसीएम महिला अधिकारी संध्या जैन के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के मिलने वाला प्रोत्साहन राशि को महिला अधिकारी संध्या जैन ने पिछले नवंबर माह से रोक रखी थी। इसकेअलावा कुछ और कार्यकर्ताओं की राशि रोकी गई थी। इसी प्रोत्साहन राशि के चलते आशा कार्यकर्ता हरि  बाई दफ्तर का चक्कर लगा रही थी, लेकिन प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रही थी तब महिला अधिकारी ने आशा कार्यकर्ता से प्रोत्साहन राशि रिलीज करने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

Vidisha: अब एक महिला अधिकारी 7 हजार की रिश्वत लेते हुई गिरफ्तार,लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,

जिसकी शिकायत आशा कार्यकर्ता हरि बाई ने लोकायुक्त टीम भोपाल से कर दी लोकायुक्त के द्वारा शिकायत का सत्यापन कराए जाने के बाद शिकायत सही मिलने पर महिला बीसीएम अधिकारी को रंग हाथ पकड़ने का प्लान बनाया और आज गुरुवार को दोपहर जैसे ही रिश्वत की राशि ₹7000 फरियादी आशा कार्यकर्ता के द्वारा महिला अधिकारी संध्या जैन को दी गई उसके तुरंत बाद लोकायुक्त ने छापा मार दिया।

Vidisha: अब एक महिला अधिकारी 7 हजार की रिश्वत लेते हुई गिरफ्तार,लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,

लोकायुक्त की इस कार्यवाही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डीसीएम अधिकारी संध्या जैन को रिश्वत की राशि ₹7000 सहित गिरफ्तार कर लिया है और अब आरोपी महिला अधिकारी संध्या जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। बताया गया कि महिला अधिकारी को जैसे ही रिश्वत की राशि लिफाफे में दी गई उसके बाद महिला अधिकारी ने रूपों को लिफाफे से निकालकर गिन ही रही थी तभी लोकायुक्त ने पकड़ लिया।

Vidisha: अब एक महिला अधिकारी 7 हजार की रिश्वत लेते हुई गिरफ्तार,लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,

Panna: लोकायुक्त ने शिक्षा विभाग के एक बाबू को 20 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार,विभाग में मची अफरा-तफरी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here