Umaria News: आर.सी. स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं प्रारंभ

Editor in cheif
3 Min Read
Umaria (संवाद)। प्रतिवर्ष की भांति आर.सी. हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद का आगाज मशाल प्रजव्लित कर हुआ है। आज गुरुवार को शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेल अधीक्षक श्री डी.के.सारस और अभिभावक,छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे है।

Umaria News: आर.सी. स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं प्रारंभ

एक ओर जहां जूनियर छात्र – छात्राओं के सुंदर परिधान में पी. टी. व नृत्य कर शानदार प्रस्तुति दी,वहीं सीनियर छात्राओं ने गणपति आराधना , जुंबा डांस, डम्बल प्रदर्शन पर मनमोहक नृत्य कर उपस्थित दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया,दिल्ली में गणतंत दिवस के राष्ट्रीय परेड समारोह को प्रतिनिधित्व कर चुकी विद्यालय की पूर्व छात्रा व वर्तमान में विद्यालय की शिक्षिका सुश्री शिरीन अली के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं के परेड प्रदर्शन देख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जहां व्यवस्थित और श्रेष्ठ परेड कह सराहना की है।

Umaria News: आर.सी. स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं प्रारंभ

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जेल अधीक्षक श्री सारस ने कहा अद्भुत शुभारम्भ ऐसा देखकर लग रहा है कि यहां राष्ट्रीय स्तर के खेलो का शुभारंभ का आगाज है,अपने उद्बोधन में अतिथि ने खेल समारोह में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं  को जीवन में खेल का महत्व बताते हुए प्रतिभागियों को सफल होने की शुभकामनाए दी|

Umaria News: आर.सी. स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं प्रारंभ

विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल दीपक श्रीवास्तव ने बताया की आर.सी. स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओ का हर विद्यार्थी वर्ष भर इन्तजार करते है , और समारोह को यादगार बनाएं रखने में शिक्षक ,विद्यार्थी ,प्रबंधन हर संभव प्रयास करते है, खेल प्रतियोगिताओ में चेस, बैटमिंटन, खो-खो ,क्रिकेट टग ऑफ वार, कबड्डी, वॉलीबॉल कलेक्टिंग द बॉल, टॉफी ईटिंग रेस,अल्फाबेट रेस, बैलून बस्टिंग, फ्रॉग रेस, बैग पैक रेस, थ्रो द बॉल, हुला हूप रेस, गेट रेडी टू रन,स्पून एंड मार्बल रेस, स्कीपिंग रोप रेस, सैक रेस, स्लो साइकिलिंग रेस  प्रमुख रूप से आयोजित की जा रही है ,जो तीन दिवस तक सतत चलेगी और खेलो का शानदार समापन समारोह दिनांक- 30 दिसम्बर 2023 को उपस्तिथ विशिष्ट अतिथियों ,विजेता,उपविजेता और समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमो  के प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरण के साथ संपन्न होगा |

Umaria News: आर.सी. स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं प्रारंभ

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *