उमरिया/नौरोजाबाद (संवाद)। भाई बहनों का पवित्र रक्षाबंधन का त्यौहार की खुशियां नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब दो युवा घोरछत्र नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों युवक नदी के गहरे पानी में समा गए और उनकी दुखद मौत हो गई है। घटना की जानकारी के बाद पूरा गांव नदी के किनारे पहुंच गया है।
जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां गांव के दो युवक घोरछत्र नदी में नहाने गए थे जहां उनकी नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि ग्राम कंचनपुर के नरेंद्र पिता संतोष साहू उम्र 19 वर्ष एवम दीपक पिता सुरेश साहू उम्र 20 वर्ष दोनो निवासी कंचनपुर बुधवार की सुबह 9.30 बजे गांव से सटे घोरचत्र नदी में मौजूद दिमान घाट पर नहाने गए थे,इस बीच दोनो गहरे पानी मे समा गए,बाद में इस बात की खबर ग्रामीणों को लगी,जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें पानी से बाहर निकाला गया है।
दोनों युवक की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव का हुजूम नदी पर पहुंचा है। वहीं थाना नौरोजाबाद पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस के द्वारा दोनों युवक के शव को पीएम आदि कार्यवाही के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।