Umaria News: यहां जानिए बांधवगढ़ और मानपुर में कितने उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में,किस प्रत्याशी को क्या मिला चुनाव चिन्ह

0
775
Umaria (संवाद)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उमरिया जिले की दोनों विधानसभा सीट यानी बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा सीट के लिए नाम निर्देषन पत्र वापस लेने के बाद 89 बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र से 9 अभ्यर्थी तथा 90 मानपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष बचें है। जिन्हें संबंधित रिटार्निग आफीसर द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये है।

Umaria News: यहां जानिए बांधवगढ़ और मानपुर में कितने उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में,किस प्रत्याशी को क्या मिला चुनाव चिन्ह

89 बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 9 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये है। जिसमें
शिवनारायण ज्ञान सिंह (लल्लू भैया) भारतीय जनता पार्टी को कमल,
सावित्री सिंह धुर्वे इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ,
जगदीश सिंह विंन्ध्य जनता पार्टी को गन्ना किसान,
बाला सिंह टेकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को आरी,
माधुरी सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को बांसुरी,
राजभान सिंह पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक को स्कूल का बस्ता,
सावित्री उर्फ मम्मी कोल सपाक्स पार्टी को झूला,
कांती देवी मरावी निर्दलीय को एयर कडिंसनर,
तथा चमरू कोल निर्दलीय को ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

Umaria News: यहां जानिए बांधवगढ़ और मानपुर में कितने उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में,किस प्रत्याशी को क्या मिला चुनाव चिन्ह

इसी तरह 90 मानपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये है। रिटर्निग आफीसर 90 मानपुर के व्दारा
उषा कोल आम आदमी पार्टी को झाडू,
तिलक राज सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ,
मीना सिंह भारतीय जनता पार्टी को कमल,
अन्नू कोल सपाक्स पार्टी को झूला,
राज कुमार बैगा विंन्ध्य जनता पार्टी को गन्ना किसान,
राजेंन्द्र बैगा पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक को स्कूल का बस्ता,
राधेश्याम कुकोडिया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को आरी,
शंभू सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को बांसुरी,
छत्रपति निर्दलीय को अलमारी,
सीमा सिंह निर्दलीय को ऑटो रिक्सा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here