Umaria News: दर्दनाक हादसे में पिता की मौत,पुत्री और उसकी सहेली गम्भीर

0
988
उमरिया (संवाद)।  जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत सस्तरा मोड़ पर देर रात सड़क हादसे में दैगवां निवासी अश्वनी सिंह उम्र लगभग 42 साल की दर्दनाक मौत की खबर है।इस हादसे में उनकी पुत्री स्वाति सिंह उम्र 17 एवम सहेली नेहा सिंह पिता तिलकराज सिंह उम्र 17 वर्ष के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है। दोनों घायल युवती को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

Umaria News: दर्दनाक हादसे में पिता की मौत,पुत्री और उसकी सहेली गम्भीर

घटना के बाद घायल दोनो युवती को जिला अस्पताल लाया गया था,जहाँ प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर करने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मृतक अश्वनी सिंह दोनो घायल बेटियों को बाइक क्रम एमपी 18 एमआर 3586  में लेकर पुत्री के किसी सहेली के बर्थडे में ग्राम सस्तरा गए थे। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हुआ है।

Umaria News: दर्दनाक हादसे में पिता की मौत,पुत्री और उसकी सहेली गम्भीर

बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापसी के दौरान हादसे का शिकार हुए है।हादसे को लेकर बताया जाता है कि ओवरटेक के दौरान हादसा कारित हुआ है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद नोरोजाबाद पुलिस एक्टिव हुई है,घटना कारित करने वाले ट्रक को जपत कर ज़रूरी कार्यवाही की है। वही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Umaria News: दर्दनाक हादसे में पिता की मौत,पुत्री और उसकी सहेली गम्भीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here