Umaria News: उपसंचालक बांधवगढ़,वन विकास निगम के मंडल प्रबंधक सहित कई वन अधिकारियों का तबादला

Editor in cheif
1 Min Read
Umaria (संवाद)। मध्य प्रदेश में एक बार फिर विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से कुछ दिनों पूर्व वन विभाग में वन अधिकारियों के तबादला किए गए हैं जिसमें बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ उसे संचालक और वन विकास निगम उमरिया के मंडल प्रबंधक का स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया गया है।
वन विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जारी आदेश में 19 वन अधिकारियों का तबादला कर उन्हें इधर से उधर किया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पूर्व से पदस्थ रहे उपसंचालक लावित भारती और वन विकास निगम के मंडल प्रबंधक बेनी प्रसाद का स्थानांतरण अन्यत्र किया गया है इसके अलावा सूची में 19 वन अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *